
South Africa T20 League Explainer: मिनी IPL के लिए तैयार अफ्रीका... जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी सभी जरूरी बातें
AajTak
साउथ अफ्रीकी टी20 लीग की शुरुआत 10 जनवरी से हो रही है. इस टी20 लीग के शुरुआती सीजन में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. मिनी आईपीएल कही जाने वाली इस लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मैच 11 फरवरी को होना है. आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी मुख्य बातों के बारें में...
साउथ अफ्रीकी टी20 लीग की शुरुआत इस महीने की 10 तारीख से हो रही है. कुल छह टीमें टूर्नामेंट के शुरुआत सीजन में भाग लेने वाली हैं. खास बात यह है कि इन सभी टीमों को आईपीएल टीमों के ऑनर्स ने खरीदा है. ऐसे में इस लीग को मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है. इस लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मैच 11 फरवरी को होना है. आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी मुख्य बातों के बारें में...
कौन-कौन टीमें लेने जा रहीं भाग?
साउथ अफ्रीकी टी20 लीग में जो छह टीमें भाग ले रही हैं उनके नाम हैं- डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयनका), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (सन ग्रुप), मुंबई इंडियंस केप टाउन (केपटाउन), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स). ये सभी छह टीमें राउंड-रॉबिन चरण (घर और अवे गेम्स) में दो बार एक-दूसरे से खेलेंगी. इसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच होगा. अफ्रीकी टी20 लीग के पहले सीजन में कुल प्राइज मनी लगभग 33.5 करोड़ रूपए होगी.
साउथ अफ्रीकी टी20 लीग में कई स्टार प्लेयर्स भाग ले रहे है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम इंग्लैंड के जोस बटलर और सैम कुरेन इस टूर्नामेंट के आकर्षण का केंद्र होंगे. वहीं राशिद खान, महीष तीक्ष्णा और अल्जारी जोसेफ जैसे प्लेयर्स भी धमाल मचाने जा रहे हैं. घरेलू खिलाड़ियों में फाफ डु प्लेसिस, कैगिसो रबाडा क्विंटन डिकॉक, ट्रिस्टन स्टब्स और रिले रोसो पर सबकी निगाहें होंगी.\
कौन रहा था नीलामी में सबसे महंगा प्लेयर?
साउथ अफ्रीकी टी20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पिछले साज 20 सितंबर को हुई थी. मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर रहे. स्टब्स को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 92 लाख रैंड (लगभग 4.42 करोड़ रुपये) में खरीदा था. वहीं प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिली रोसो को 69 लाख रैंड (लगभग 3.31 करोड़ रुपये), जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने मार्को यानसेन को 61 लाख रैंड (2.93 करोड़ रुपये) में खरीदा. लुंगी एनगिडी और तबरेज शम्सी भी महंगे बिकने वाले प्लेयर्स में शामिल थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








