
South Africa Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली 6 साल बाद जगह
AajTak
टीम में स्पिनर साइमन हार्मर की 6 साल बाद वापसी हुई है. इसके अलावा तेज गेंदबाज लुथो सिपमला की भी टीम में वापसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका अपने अगले पड़ाव के लिए तैयार है. दक्षिण अफ्रीका ने अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरे के लिए ज्यादा बदलाव नहीं किया है. टीम में स्पिनर साइमन हार्मर की 6 साल बाद वापसी हुई है. इसके अलावा तेज गेंदबाज लुथो सिपमला की भी टीम में वापसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. Dean Elgar will lead a 17-man #Proteas Test squad for the 2-match series against New Zealand from 17 February to 1 March 2022 🇿🇦💚 Simon Harmer makes a return for the first time since 2015 while Lutho Sipamla has been given a call-up #NZvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/qL0aqGwPmf

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










