
Sourav Ganguly On Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को लेकर सौरव गांगुली की बड़ी भविष्याणी, बोले- वह अच्छे कोच...
AajTak
गौैतम गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 17वें सीजन का खिताब जीता था. रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर टीम इंडिया के अगले कोच बन सकते हैं. अब गौतम गंभीर को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर काफी सुर्खियों में हैं. गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का खिताब जीता था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर अब टीम इंडिया के अगले कोच बन सकते हैं. गंभीर के राहुल द्रविड़ की जगह हेड कोच बनने की संभावना है. द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही समाप्त हो रहा है.
अब गौतम गंभीर को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. 51 वर्षीय गांगुली ने कहा कि गौतम गंभीर ने अगर इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे. सौरव गांगुली ने ये भी कहा कि किसी भारतीय को ही हेड कोच बनाना चाहिए.
गांगुली ने मुंबई एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं भारतीय कोच के पक्ष में हूं. अगर गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे.' गंभीर को भारतीय कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. गंभीर को नवंबर 2023 में केकेआर का मेंटर नियुक्त किया गया था. केकेआर गंभीर की कप्तानी में ही 2014 और 2016 के आईपीएल में चैम्पियन बनी थी.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने भी हाल में संकेत दिए थे कि भारतीय कोच को प्राथमिकता दी जाएगी. शाह ने कहा था, 'राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त कोच ढूंढने की गहन प्रक्रिया है. हम ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की अच्छी समझ हो और जो इससे गुजरकर आगे बढ़े हों.'
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर गांगुली ने कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











