
Sourav Ganguly Daughter Corona Positive: सौरव गांगुली के बाद बेटी सना को भी हुआ कोरोना, खुद को आइसोलेट किया
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली को कोरोना वायरस हो गया है. सना की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें कोरोना के कम लक्षण हैं. हालांकि, सना ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.
Sourav Ganguly Daughter Corona Positive: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली को कोरोना वायरस हो गया है. सना की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें कोरोना के कम लक्षण हैं. हालांकि, सना ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. हाल ही में सौरव गांगुली को भी कोरोना वायरस हो गया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सौरव गांगुली को कोरोना का डेल्टा वैरिएंट हुआ था, जबकि ओमिक्रॉन की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद सौरव गांगुली को छुट्टी मिल गई थी, लेकिन वह घर में ही आइसोलेशन में थे. और अब उनकी बेटी सना की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












