
Sourav Ganguly BCCI President: विराट कोहली संग पंगा, कप्तानी पर बवाल... कैसा रहा 'बॉस' सौरव गांगुली का कार्यकाल?
AajTak
सौरव गांगुली के तीन साल का कार्यकाल सफलता के साथ-साथ विवादों से भरा रहा है. जब अध्यक्ष बने थे तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे. अब जब गांगुली की विदाई हो रही है तब रोहित शर्मा इस समय टीम को लीड कर रहे हैं. सौरव गांगुली ने 2019 में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी.
बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली की विदाई होने जा रही है. गांगुली की जगह यह जिम्मेदारी रोजर बिन्नी को मिल सकती है, जो 1983 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. देखा जाए तो 50 वर्षीय सौरव गांगुली के तीन साल का कार्यकाल सफलता के साथ-साथ विवादों से भरा रहा है. सौरव गांगुली ने साल 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी.
कप्तानी को लेकर विवाद...
जब सौरव गांगुली के कार्यकाल की शुरुआत हुई थी तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे. अब जब गांगुली की विदाई हो रही है तब इस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं. वैसे कोहली की जगह रोहित रोहित के कप्तान बनने के सफर तक काफी बवाल हुआ था, जिसके केंद्र में सौरव गांगुली ही रहे थे. कोहली और गांगुली के बीच तनातनी की खबरें भी सामने आई थीं.
क्लिक करें- बीसीसीआई से 'दरकिनार' हुए सौरव गांगुली का छलका दर्द
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले विराट कोहली ने ऐलान किया था कि वह टू्र्नामेंट के बाद सबसे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे. तब कोहली ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी जारी रखना चाहते हैं, लेकिन सौरव गांगुली नहीं चाहते थे कि वनडे और टी20 फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हो. ऐसे में विराट कोहली से वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई.
विराट कोहली से लिया पंगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








