
SL vs BAN T20 World Cup 2024 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने उड़ाया गर्दा, श्रीलंका को चटाई धूल, इन 6 गेंदो में पलट गया मैच
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप डी का एक अहम मुकाबला 8 जून को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हुआ. डलास में हुए इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार तरीके से 2 विकेट से जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की है.
Sri Lanka vs Bangladesh T20 World Cup 2024 Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच डलास में रोमांचक और सांसें रोक देने वाला मुकाबला हुआ. मैच अंतिम ओवर्स में जाकर फंस गया. जहां बाजी बांग्लादेश के हाथ लगी, उसने इस मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया.
श्रीलंका की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है, इससे पहले उसे साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया था. इस हार के बाद श्रीलंका के सामने अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. क्योंकि अब एक भी हार उनको सीधे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी. वहीं ग्रुप डी के इस मुकाबले में बांग्लादेश का यह पहला मैच था, जहां उसने जीत से शुरुआत की.
इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 124/9 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने टारगेट को 6 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से अपने नाम किया.अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह अंत तक टिके रहे और 16 रन नॉट आउट बनाकर मैच निकाला.
बांग्लादेश ने ऐसे पलटा मैच, श्रीलंका ने रोक दी थी सांसें... बांग्लादेश ने रनचेज करते हुए 1-7 ओवर्स के बीच 37/3 का स्कोर बनाया और उनका रनरेट 5.29 था; इसके बाद 8-12 के बीच बांग्लदेशी टीम ने 11 रन प्रतिओवर के हिसाब से 55 रन बनाए और महज एक विकेट गंवाया. वहीं 13-18 ओवर्स में एक बार फिर श्रीलंका ने वापसी की और बांग्लादेश के 22 रन के अंदर 4 विकेट गिरा दिए. ऐसे में लग रहा था कि श्रीलंका की टीम यह मैच जीत लेगी. वहीं 19वें ओवर में 11 रन बनाकर बांग्लादेश ने मैच पलट दिया. खास बात यह रही कि 19वें ओवर की 6 गेंदें में श्रीलंका की ढील उनकी हार का बड़ा कारण बन गई. श्रीलंका और बांग्लादेश के इस मैच में कई कीर्तिमान भी बने, आइए आपको उनके बारे में भी बता देते हैं.
बांग्लादेश की किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत 17 बनाम जिम्बाब्वे (25 मैच) 6 बनाम श्रीलंका (17 मैच) 5 बनाम आयरलैंड (8 मैच) 5 बनाम अफगानिस्तान (11 मैच) 5 बनाम वेस्टइंडीज (16 मैच)श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा टी20विकेट 108 - वानिंदु हसरंगा 107 - लसिथ मलिंगा 66 - नुवान कुलसेकरा 66 - अजंता मेंडिस 55 - दुशमंथा चमीराटी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम अंतर से जीत (विकेट के हिसाब से) 2 विकेट - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, गुयाना, 2010 2 विकेट - पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कोलंबो आरपीएस, 2012 2 विकेट - हांगकांग बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2014 2 विकेट - ओमान बनाम आयरलैंड, धर्मशाला, 2016 2 विकेट - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2016 2 विकेट - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, डलास, 2024 उपर्युक्त छह में से चार जीत 140 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








