
Shubman Gill IPL 2023: टीम से अलग हो गया टीम इंडिया का ये स्टार? गुजरात टाइटन्स के ट्वीट से हलचल
AajTak
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स की खिताबी जीत में युवा ओपनर शुभमन गिल ने भी अहम रोल निभाया था. फाइनल मुकाबले में भी गिल ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली थी. अब गिल को लेकर गुजरात टाइटन्स ने ऐसा ट्वीट किया है जिससे फैन्स सकते में आ गए हैं. शुभमन गिल हालिया समय में वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था.
गुजरात टाइटन्स ने अपने डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का खिताब अपने नाम किया था. गुजरात टाइटन्स (GT) की खिताबी जीत में युवा ओपनर शुभमन गिल ने भी अहम रोल निभाया था. फाइनल मुकाबले में भी गिल ने उपयोगी पारी खेली थी. अब शुभमन गिल को लेकर गुजरात टाइटन्स ने ऐसा ट्वीट किया है जिससे फैन्स सकते में आ गए हैं.
गुजरात टाइटन्स ने जो ट्वीट किया है उसके के मुताबिक शुभमन गिल ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है. हालांकि फ्रेंचाइजी का ये ट्वीट प्रैंक का हिस्सा हो सकता है. गुजरात टाइटन्स ने गुजरात ने गिल को टैग करते हुए लिखा, 'आपका यह सफर यादगार रहा है. आपको आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं.'
गिल ने भी फ्रेंचाइजी के इस ट्वीट को रिट्वीट किया और रिप्लाई में दिल वाली इमोजी पोस्ट की.
गुजरात टाइटन्स के इस ट्वीट से क्रिकेट फैन्स हैरान भी हैं और चकित भी. फैन्स का भी मानना है कि यह सब कुछ सोशल मीडिया प्रैंक या एक विज्ञापन का हिस्सा हो सकता है. एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये सब सिर्फ कहने के लिए है कि' अकाउंट हैक हो गया'.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








