
Shivam Dube: टीम इंडिया के इस स्टार पर 'भगवान की कृपा', बोले- तभी खेल पाता हूं बड़े-बड़े शॉट्स
AajTak
इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 में भारत ने अफगानिस्तान पर 6 विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की. शिवम दुबे 32 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए. 30 साल के शिवम दुबे स्पिनरों के सामने खुलकर खेलते हैं
The range I have is god's gift: Shivam Dube: शिवम दुबे इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं. लंबे छक्के जड़ने में माहिर इस भारतीय ऑलराउंडर ने सोमवार को कहा कि स्पिनरों के खिलाफ कई तरह के शॉट खेलना उनके लिए ईश्वर का उपहार है. लेकिन तेज और उछाल लेती गेंदों का अच्छी तरह से सामना करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी.
30 साल के शिवम दुबे स्पिनरों के सामने खुलकर खेलते हैं और यही वजह है कि पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में अफगानिस्तान के अच्छे स्पिन आक्रमण की उनके सामने एक नहीं चली.
शिवम दुबे ने जियो सिनेमा से कहा, ‘मुझे खुशी है कि मेरे खेल में निरंतर सुधार हो रहा है. मैं जितने तरह के शॉट खेल लेता हूं वह मेरे लिए ईश्वर का उपहार है और मैंने भी इन पर काफी काम किया है. मैंने अपने खेल के कई क्षेत्र में सुधार किया है और मैं अच्छे रन भी बना रहा हूं.’
दुबे ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में 32 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाकर भारत की 6 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
SHIVAM DUBE. 🔥 - He is a brute force against spinners. pic.twitter.com/v3GIltaFrD
उन्होंने कहा, ‘अतीत में मैं भविष्य के बारे में काफी सोचता था, लेकिन अब मुझे अहसास हुआ कि मुझे वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. मुझे इस पर ध्यान देना चाहिए कि मैं अपने कौशल में कैसे निखार लाऊं. यह मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण है.’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











