
Shaun Tait Pakistan vs England: गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने सरेआम उड़ाया पाकिस्तान टीम का मजाक, हक्का-बक्का रह गया मैनेजमेंट
AajTak
पाकिस्तान टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. अब तक हुए 6 मुकाबलों के बाद सीरीज 3-3 से बराबरी पर है. छठा मैच शुक्रवार को खेला गया, जिसमें इंग्लैंड टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच शॉन टेट ने अपने ही टीम मैनेजमेंट का मजाक उड़ा दिया...
Shaun Tait Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. अब तक 6 मुकाबले हो चुके हैं और सीरीज 3-3 से बराबरी पर है. छठा मैच शुक्रवार को खेला गया, जिसमें इंग्लैंड टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.
मैच में बुरी तरह हार झेलने के बाद जब प्रैस कॉन्फ्रेंस की बारी आई, तो पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच शॉन टेट ने अपने ही टीम मैनेजमेंट का मजाक उड़ा दिया. टेट का अटपटा बयान सुनकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मॉडरेटर को बीच में आना पड़ा और टेट को समझाया गया.
बुरी तरह हारते हैं, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेट को भेजते हैं
दरअसल, छठे मैच में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉन टेट को भेजा गया था. वह इस बात से बेहद नाराज दिखाई दिए कि हार के बाद उन्हें ही भेजा जाता है. उन्होंने इसे शब्दों में भी बयान कर दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल-जवाब से पहले शॉन टेट ने कहा, 'जब हम बुरी तरह हारते हैं, तो वे (टीम मैनेजमेंट) मुझे भेजते हैं.'
इतना सुनते ही मॉडरेटर तुरंत बीच में आया और माइक बंद कर दिया. इसके बाद मॉडरेटर ने शॉन टेट से पूछ लिया कि क्या वह ठीक हैं. यानी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार हैं या नहीं. इस पर टेट ने 'हां' कहा. यहां ऐसा लग रहा था जैसे मॉडरेटर ने टेट को समझाया हो कि उनके इस बयान से हंगामा हो सकता है.
Pakistan bowling coach Shaun Tait speaks to the media after the sixth T20I#PAKvENG | #UKSePK https://t.co/bS03Yp0WJf

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







