
Shani Vakri 2022: शनि की उल्टी चाल कुछ देर में शुरू, इन 5 राशियों के आ रहे अच्छे दिन
AajTak
आमतौर पर शनि को लोग दुर्घटना, आपदा या किसी परेशानी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कुंडली में यदि शनि की स्थिति बेहतर हो तो इंसान को अच्छे परिणाम भी मिलते हैं. इसी तरह शनि की उल्टी चाल कई जातकों को भी शुभ परिणाम देने वाली है.
शनि 5 जून यानी आज कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं. इसके बाद 23 अक्टूबर तक शनि की चाल उल्टी रहेगी. आमतौर पर शनि को लोग दुर्घटना, आपदा या मुसीबतों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कुंडली में यदि शनि की स्थिति बेहतर हो तो इंसान को अच्छे परिणाम भी मिलते हैं. इसी तरह शनि की उल्टी चाल कई जातकों को शुभ परिणाम देने वाली है. आइए जानते हैं वक्री शनि किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाले हैं.
मेष- शनि की उल्टी चाल मेष राशि वालों को नौकरी, करियर और कारोबार में शुभ परिणाम देगी. इस राशि में 141 दिन लाभ की स्थितियां बनेंगी. नौकरी में नए और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. विदेश में नौकरी का सपना देख रहे लोगों की भी तमन्ना इस दौरान पूरी हो सकती है.
कर्क- शनि की उल्टी चाल कर्क राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ साबित होगी. इस राशि में विवाह के प्रबल योग बनेंगे. पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. कारोबार में लाभ के योग बनेंगे. चौतरफा मुनाफे से मन प्रसन्न रहेगा. घर में भी खुशहाली का माहौल बना रहेगा.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए वक्री शनि कुल मिलाकर ठीक ही रहेंगे. आपके काम में थोड़ी-बहुत रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन मेहनत से किए गए कार्यों में निश्चित तौर पर सफल होंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा पाएंगे.
मकर- मकर राशि में सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं. करियर के लिहाज से यह परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है. नौकरी में पदोन्नति या अच्छे अवसरों का लाभ उठा सकते हैं. इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी.
मीन- मीन राशि में धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं. करियर में बदलाव की स्थिति बन रही है. किसी अच्छी नौकरी का अवसर आपको मिल सकता है. व्यापार की दृष्टि से नया काम शुरू करने के लिए यह अवधि बेहद शुभ है. कार्यस्थल पर उन्नति संभव है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











