
Shane Warne Death news: नहीं रहे महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में निधन
AajTak
Shane Warne Death news: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते अब वो हमारे बीच नही रहे. इस खबर के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने जारी इस बयान में कहा गया कि उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई. इसपर कई क्रिकेटर्स ने दुख जताया और कहा कि शेन वॉर्न का जाना क्रिकेट की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है. इस वीडियो में देखें क्या बोले बाकी क्रिकेटर्स.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











