
Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मृत्यु पर जताया शोक, देखें क्या बोले गावस्कर-हरभजन
AajTak
क्रिकेट जगत के लिए बेहद ही बुरी खबर सामने आयी है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न की आज हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई. सिर्फ क्रिकेट प्रेमी ही नहीं, वॉर्न के साथ खिलाड़ियों ने भी इस खबर पर दुख जताया है. हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें उनकी बीवी से ये खबर मिली और वो इस पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे. पूर्व इंडियन क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि वो कभी शेन वॉर्न के साथ खेले तो नहीं लेकिन उनके खेल के वो भी कायल थे और वॉर्न का जाना किसी सदमे से कम नहीं था. इनके अलावा भी, सेहवाग, वीवीएस लक्षमण समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये शोक व्यक्त किया है. देखें ये पूरा वीडियो.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











