
Shakib Al Hasan: न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाना चाहता था प्लेयर, फिर भी टीम में किया गया शामिल
AajTak
बांग्लादेश को नए साल पर न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां उसे दो टेस्ट मैच खेलने हैं. इस सीरीज के लिए शाकिब अल हसन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इसको लेकर ही विवाद हो गया है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. लेकिन इसको लेकर विवाद हो गया है, क्योंकि टीम स्क्वॉड में शाकिब अल हसन का भी नाम शामिल है. दरअसल, शाकिब अल हसन ने बोर्ड को कह दिया था कि वह इस दौरे में शामिल नहीं होना चाहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह दी गई है. जनवरी से बांग्लादेश की टीम का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो रहा है, जहां पर दो मैच की टेस्ट सीरीज़ खेली जानी है. बांग्लादेश ने इसी दौरे के लिए 18 सदस्यों की टीम का ऐलान किया है. शाकिब अल हसन का नाम आने से हर किसी को हैरानी है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि शाकिब अल हसन ने बोर्ड को आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी थी. उन्होंने सिर्फ हमें बताया था, अगर उन्हें छुट्टी चाहिए तो आधिकारिक रूप से बोर्ड को लिखना होगा साथ ही कारण भी बताना होगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि शाकिब अल हसन टीम के लिए काफी जरूरी हैं, ऐसे में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है. बता दें कि बांग्लादेश की टीम अभी पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम: मोमिनुल हक (कप्तान), शदमन इस्लाम, एन. हुसैन, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, नुरुल हसन, यासिर अली, मेहंदी हसन, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, अबु जायद, ई. हुसैन, एस. इस्लाम, सैयद खालिद, एस. इस्लाम, महमुदुल हसन, मोहम्मद नईम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








