
Shahid Afridi: शाहिद आफरीदी ने फिर अलापा कश्मीर राग, टीम इंडिया से की ये अपील
AajTak
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी अपने बयानों को लेकर चर्चित रहते हैं. आफरीदी ने अब एक बार फिर कश्मीर मामले को तूल देने की कोशिश की है. आफरीदी ने कहा कि वह कश्मीरी लोगों के लिए बात करते रहेंगे. शाहिद आफरीदी फिलहाल लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए कतर की राजधानी दोहा में हैं.
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. 46 साल के आफरीदी ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है. शाहिद आफरीदी ने कहा है कि वह हमेशा कमजोरों का समर्थन करेंगे. शाहिद आफरीदी ने भारतीय टीम से एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने का अनुरोध किया. बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही साफ कर चुके हैं भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, जिसके चलते वेन्यू को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है.
शाहिद आफरीदी ने लीजेंड्स लीग के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जहां भी कमजोर लोग होंगे चाहे वह हिंदू हों या मुसलमान, मैं उनके लिए बोलूंगा. हां, मैंने कश्मीर के लोगों के लिए बात की है. मानवता से ऊपर कोई धर्म नहीं है.' शाहिद आफरीदी फिलहाल लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए कतर की राजधानी दोहा में हैं, जहां उन्होंने एशिया लायंस टीम की कप्तानी की.
एशिया कप को लेकर कही ये बात
शाहिद आफरीदी कहते हैं, 'बहुत अच्छी बात होती अगर इंडिया आता. जब हम भारत आए थे तो लोगों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अतीत में वे आए हैं और उन्हें बहुत अच्छा आतिथ्य मिला है. भारत के लिए यह क्रिकेट और पाकिस्तान की ओर एक स्टेप होता. यह लड़ाई-झगड़े वाली पीढ़ी नहीं है, हम चाहते हैं कि रिश्ते बेहतर हों. आप भारत में एशिया कप का आयोजन करें और हम आएंगे.' आफरीदी ने दोनों देशों के राजनेताओं से साथ बैठने और संवाद करने का भी आह्वान किया.
शाहिद आफरीदी कई बार भारत विरोधी बयान दे चुके हैं. पिछले साल मई के महीने में आफरीदी ने प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक के सपोर्ट में एक गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किया था. आफरीदी ने लिखा था, 'भारत मानवाधिकार हनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को शांत कराने की कोशिश कर रहा है. यासीन मलिक के खिलाफ लगाए गए मनगढ़ंत आरोप कश्मीर की आजादी के संघर्ष को रोक नहीं पाएंगे.'
India's continued attempts to silence critical voices against its blatant human right abuses are futile. Fabricated charges against #YasinMalik will not put a hold to #Kashmir's struggle to freedom. Urging the #UN to take notice of unfair & illegal trails against Kashmir leaders. pic.twitter.com/EEJV5jyzmN

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







