
Shaheen Afridi Asia Cup 2022: एशिया कप से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी
AajTak
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की जीत में शाहीन अफरीदी ने अहम किरदार निभाया था. अब शाहीन आफरीदी के बाहर होने से भारतीय टीम राहत महसूस कर रही होगी. 28 अगस्त को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है.
एशिया कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं. गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए शाहीन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद नवीनतम स्कैन रिपोर्ट के बाद पीसीबी की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने शाहीन आफरीदी को 4-6 सप्ताह के आराम की सलाह दी है.
शाहीन आफरीदी एशिया कप के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे. लेकिन उनके ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले मैदान पर वापसी करने की उम्मीद है.
पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, 'मैंने शाहीन के साथ बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान हैं. लेकिन वह ऐसे बहादुर युवा है, जिसने अपने देश और टीम की सेवा करने के लिए मजबूती से वापसी करने की कसम खाई है. हालांकि उन्होंने रॉटरडैम में अपने रिहैब के दौरान प्रगति की है. अब यह स्पष्ट है कि उन्हें और समय की आवश्यकता होगी और उनके अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है.'
22 अगस्त को दुबई पहुंचेगी PAK टीम
डॉ नजीबुल्लाह ने बताया, 'पीसीबी का खेल और व्यायाम चिकित्सा विभाग आने वाले हफ्तों में शाहीन के साथ मिलकर काम करेगा ताकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके.' शाहीन अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के लिए टीम के साथ रहेंगे. एशिया कप के लिए शाहीन की जगह जल्द ही घोषणा की जाएगी. पाकिस्तानी टीम सोमवार (22 अगस्त) को रॉटरडैम से दुबई पहुंचेगी.
भारत के खिलाफ जीत में रहे थे स्टार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








