
Shafali Verma U-19 Women's T20 WC: वर्ल्ड कप फाइनल सेे पहले कप्तान शेफाली वर्मा ने मनाया अपना बर्थडेे, नीरज चोपड़ा भी रहे मौजूद, Video
AajTak
अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले यानी कि 28 जनवरी को भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी मौजूद थे. शेफाली वर्मा ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार (29 जनवरी) को भारत का सामना इंग्लैंड से होना है. पहली बार हो रहे इस टूर्नामेंट को जीतकर भारतीय टीम इतिहास रचना चाहेंगी. फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले यानी कि 28 जनवरी को कप्तान शेफाली वर्मा का बर्थडे भी था. उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. फाइनल मुकाबला पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में भारतीय समयानुसार शाम 5.15 बजे से खेला जाएगा.
खास बात यह है कि इस मौके पर टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी मौजूद थे. शेफाली वर्मा ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हर एक व्यक्ति को धन्यवाद जिसने मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई देने के लिए समय निकाला. साथ ही विशेष रूप से नीरज चोपड़ा को धन्यवाद जिन्होंने मेरे जन्मदिन को और खास बना दिया.'
शेफाली ने फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, 'हां, बहुत फाइनल्स खेले हैं. मैदान पर जाकर अपने खेल का लुत्फ उठाना अहम है. मैंने साथी खिलाड़ियों से भी कहा है कि तनाव मत लें, बस अपना शत प्रतिशत दें. यह मत सोचें कि यह फाइनल है और खुद पर भरोसा रखें. यह सब अतीत की बात है जिसे बदला नहीं जा सकता. हम इस बार विश्व कप जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रत्येक दिन के साथ सुधार करने की कोशिश कर रहे.'
भारत को इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मुकाबले में हार (बनाम ऑस्ट्रेलिया) का सामना करना पड़ा. शेफाली कहती हैं, 'हमारे सामने नर्वस होने वाले पल भी रहे और हम सो नहीं सके कि हम फाइनल में पहुंचेंगे या नहीं. लेकिन हमने अपनी गलतियों से सीख ली और यहां तक पहुंचे. अब हमें पूरा भरोसा है और अपनी भूमिका अच्छी तरह पता है. हर कोई सहज है और ज्यादा नहीं सोच रहा.'
नीरज चोपड़ा ने महामुकाबले से पहले खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए. बीसीसीआई ने इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं.
A Gold-standard meeting! 👏👏 Javelin thrower & Olympic Gold medallist @Neeraj_chopra1 interacted with #TeamIndia ahead of the #U19T20WorldCup Final! 👍 👍 pic.twitter.com/TxL5afL2FT

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







