
'SDM फर्जी वोटिंग करा रहे थे, मुझ पर मिर्ची बम से किया हमला', जिस नरेश मीणा को खोज रही थी पुलिस, LIVE आकर उसने पुलिस को ही घेरा
AajTak
राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए थे. अब मीडिया के सामने आकर उन्होंने कहा कि एसडीएम फर्जी वोटिंग करा रहे थे, इसलिए उन्होंने हाथ उठाया. इतना ही नहीं पुलिस को घेरते हुए कहा कि मुझ पर मिर्ची बम से हमला किया और गांव में गाड़ियों में आग भी पुलिसकर्मियों ने ही लगाई.
राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा अपनी गिरफ्तारी देने के लिए पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एसडीएम फर्जी वोटिंग करा रहे थे, इसलिए हमने उन्हें थप्पड़ मारा. उन्होंने पुलिस को घेरते हुए कहा कि मुझ पर मिर्ची बम से हमला किया गया. इतना ही नहीं पुलिस वालों ने ही गांव में खड़ी गाड़ियों में आग लगाई. इस दौरान नरेश मीणा ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं. उन्होंने कहा कि जिले के एसपी, कलक्टर और उस एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
एसडीएम पर हाथ क्यों उठाया? नरेश मीणा ने बताया
देवली-उनियारा से निर्दलीय मैदान में उतरे नरेश मीणा ने जबसे एसडीएम को थप्पड़ मारा, तभी से बवाल मचा हुआ है. उनसे जब पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो इसके पीछे मीणा ने कई वजह बताईं. उन्होंने कहा कि एसडीएम फर्जी वोटिंग करा रहे थे. उन्होंने कहा कि गांव के लोग वोटिंग का बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन एसडीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उसके पति और टीचर पर वोटिंग के लिए दबाव बनाया कि अगर तुम लोगों ने वोट नहीं डाला तो सस्पेंड करवा देंगे.
नरेश मीणा ने कहा, "एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद मैंने मांग की थी कि कलेक्टर यहां आएं, लेकिन कलेक्टर नहीं आईं. वो हाथों में मेहंदी लगाकर बैठी थीं. इसी मांग को लेकर मैं धरने पर बैठा था, लेकिन मेरे लिए खाना और गद्दा आ रहे थे उन्हें भी पुलिस ने नहीं आने दिया और फिर मेरे समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया. मुझ पर मिर्ची बम से हमला किया, जिसमें मैं बेहोश हो गया और फिर मेरे साथी मुझे लेकर पांच किलोमीटर दूर किसी घर में छिपा दिया. मैंने कहा कि एसपी यहां आएं और मेरी गिरफ्तारी करें, लेकिन एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए."
मैं गिरफ्तारी देने आया हूं: नरेश मीणा
उन्होंने कहा कि प्रशासन सुनने वाला नहीं है. एसपी, एसडीएम और पुलिस वालों ने जनता के खिलाफ काम किया. उन्होंने कहा कि मैं यहां गिरफ्तारी देने आया हूं. मैं इसलिए आया हूं कि गांव वालों को ऐसा न लगे कि मैं छोड़कर भाग गया. मैं गांव वालों के साथ खड़ा हूं. मुझे नुकसान से फर्क नहीं पड़ता. गांव की जिन गाड़ियों को जलाया गया, वो मेरे साथियों नहीं ने नहीं बल्कि पुलिसवालों ने जलाई. मैं भीख मांगकर गांव वालों के लोगों के नुकसान की भरपाई करूंगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








