
Schools Closed: 22 और 25 नवंबर को हरियाणा के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
AajTak
Haryana Schools Closed News, Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा सरकार ने 22 और 25 नवंबर 2022 को राज्य के चार जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है. जिला परिषद और पंचायत चुनाव 2022 के चलते यह फैसला लिया गया है.
Haryana Schools Closed News: हरियाणा सरकार ने राज्य के चार जिलों में सभी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे. हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की. दी गई जानकारी के मुताबिक, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव (Haryana Elections) के चलते स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है.
DPR Haryana ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से बताया कि हरियाणा में चार जिलों में चुनाव मतदान के चलते 22 नवंबर और 25 नवंबर 2022 को सभी स्कूल बंद रहेंगे. स्कूलों के साथ-साथ बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
ट्विट में लिखा, 'फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद और हिसार में 22 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति तथा 25 नवंबर को पंच व सरपंच के पद के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर इन जिलों के अधिकार क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.'
#फरीदाबाद, #पलवल, #फतेहाबाद और #हिसार में 22 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति तथा 25 नवंबर को पंच व सरपंच के पद के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर इन जिलों के अधिकार क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
बता दें कि हरियाणा में सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों और जिला परिषद के पदों के लिए मतदान हो रहा है. पहले चरण का चुनाव 30 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जो 25 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण के साथ समाप्त होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












