
SBI के नाम पर आया SMS और 8 लाख का झटका, एक गलती पड़ी भारी, इस तरह से बच गए 6 लाख
AajTak
KYC Fraud: लोगों को ठगने के लिए साइबर फ्रॉड्स कई तरह के जाल बिछाते हैं. ऐसा ही एक तरीका फर्जी KYC अपडेट का है. इस तरह के मामलों में स्कैमर्स लोगों को KYC अपडेट का एक फर्जी SMS भेजते हैं, जिसमें संदिग्ध लिंक छिपा होता है. इसके जरिए स्कैमर्स लोगों का पैसा लूटने का काम करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही एक मामले के बारे में जिसमें यूजर ने अपने कई लाख रुपये बचा लिए.
पिछले कुछ सालों में लोगों से ठगी का नया तरीका सामने आया है. इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा है. बात चाहे पेमेंट की हो या फिर कुछ सर्च करने की इंटरनेट सभी सर्विसों की बैकबोन बनता जा रहा है. यहां तक की हमारे बहुत से काम, जिनके लिए कभी ऑफिस और बैंक जाना पड़ता था.
अब सिर्फ कुछ क्लिक में ऑनलाइन हो जा रहे हैं. लोगों की इस निर्भरता का फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं. स्कैमर्स तरह-तरह से लोगों को ऑनलाइन ठग रहे हैं.
ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ, जिससे फ्रॉडस्टर्स ने 8 लाख रुपये की ठगी की है. हालांकि, यूजर ने सही वक्त पर बैंक पहुंच और पुलिस से संपर्क करके 6 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन वापस हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
पवन कुमार सोनी, एक 55 साल के किसान हैं, जो राजस्थान के श्री गंगानगर में रहते हैं. उनका बेटा हर्ष वर्धन दिल्ली के द्वारका में रहता है. रिपोर्ट्स की मानें तो हर्ष का मोबाइल नंबर उसके पिता के अकाउंट से जुड़ा हुआ है, जिस वजह से उसके फोन पर बैंक से संबंधित SMS आते रहते हैं.
7 जनवरी को एक SMS KYC अपडेट को लेकर आया, जिसमें एक लिंक भी था. हर्ष ने उस लिंक पर क्लिक किया तो उसके फोन में SBI YONO नाम से एक ऐप डाउनलोड हो गया.
यूजर के फोन में पहले से ही SBI YONO ऐप था, लेकिन उसे लगा कि ये नया ऐप है. इसके बाद उसने KYC अपडेट के लिए अपनी डिटेल्स एंटर की. यूजर ने फेक YONO ऐप में अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स भी एंटर कर दिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












