
Sarva Pitru Amavasya: सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, जानें कब और कैसे होगा पितरों का श्राद्ध
AajTak
Sarva Pitru Amavasya: 21 सितंबर को साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. खास बात यह है कि इसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है. इस दिन उन पितरों का तर्पण किया जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि याद नहीं होती है.
इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार की रात को लगने जा रहा है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है. इस बार यह संयोग और भी विशेष है, क्योंकि इस बार ये सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन पड़ रहा है. सर्वपितृ अमावस्या पर उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती है. लेकिन इस बार इस दिन सूर्य ग्रहण लगने के कारण कुछ लोगों को कंफ्यूजन है कि सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध कब और कैसे होगा.
सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan Timings)
भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे शुरू होगा और इसका समापन अगले दिन, यानी 22 सितंबर की भोर में 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. इसी दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है, जिससे यह तिथि और भी विशेष बन जाती है. इस ग्रहण का चरम काल रात 1 बजकर 11 मिनट पर होगा.सर्वपितृ अमावस्या की तिथि (Sarva Pitru Amavasya Time)
आश्विन अमावस्या की शुरुआत 21 सितंबर को देर रात 12 बजकर 16 मिनट पर होगी और इसका समापन 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध 21 सितंबर को किया जाएगा.सर्वपितृ अमावस्या पर तर्पण का समय (Sarva Pitru Amavasya Tarpan Samay) द्रिक पंचांग के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्ध और तर्पण के लिए कुतुप मूहूर्त दिन में 11 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है. वहीं, रौहिण मूहूर्त दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक है. इसके अलावा अपराह्न बेला में श्राद्ध और तर्पण के लिए समय दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से लेकर 03 बजकर 53 मिनट तक है. सूर्य ग्रहण के कारण पितरों का श्राद्ध बाधित नहीं होगा.
सूर्य ग्रहण और सूतक काल का महत्व (Surya Grahan Sutak Kaal)
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व से ही इसका सूतक काल शुरू माना जाता है. लेकिन यह अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इसके सूतक काल का पालन भी भारत में नहीं होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











