
Sarfaraz Khan Struggle Story: प्लॉट पर सोया, घर नहीं जाता था, बहुत मुश्किलें देखीं... सरफराज खान ने बताई अपनी स्ट्रगल स्टोरी, VIDEO
AajTak
Sarfaraz Khan India Today Conclave 2024: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आए सरफराज खान ने अपने शुरुआती मुश्किल दिनों को याद किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने किस तरह स्ट्रगल किया. सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न अपनी डेब्यू सीरीज के 3 मैचौं में 50 के एवरेज से 200 रन बनाए थे.
Sarfaraz Khan reveal Struggle Story India Today Conclave 2024: घरेलू क्रिकेट में धूम मचाने के बाद सरफराज खान को एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में हाल में संपन्न इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था. सरफराज ने भी मिले मौके को नहीं गंवाया और धमाकेदार प्रदर्शन किया. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 15 मार्च को पहुंचे सरफराज ने इस दौरान अपने मुश्किल दिनों को याद किया. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता (नौशाद खान) कैसे उनके साथ डटे रहे.
सरफराज ने क्रिकेट के अपने शुरुआती दिनों के बारे में कहा- मैं जब छोटा था गर्मियों की छुट्टियों में पूरे दिन ग्राउंड पर ही रहता था. मैं तब प्लॉट पर ही सो जाता था, क्योंकि घर जाने के लिए लेट हो जाता था...सुबह पांच बजे फिर आना होता था, उसके बाद पूरे दिन प्रैक्टिस, फिर शाम को मैच खेलता था. सरफराज ने कॉन्क्लेव में कहा कि शुरुआत से वो ग्राउंड पर रहे हैं, खुद विकेट (पिच) भी बनाई है. माली (गार्डनर) लोगों के साथ वो रहे हैं.
क्रिकेट में जब उन्होंने प्रोग्रेस की तो डैडी (नौशाद खान) हमेशा उनके साथ रहे. सरफराज बोले- यह बात मैंने आजतक कभी नहीं बताई... मेरे पिता ट्रैक पैन्ट का काम करते थे, तो उसकी पूरी जम्बो थैली (पॉलीथीन) बाइक आगे रखते थे, मैं पीछे रहता था. फिर हम दोनों बारिश में भीगकर मैदान तक जाते थे. 26 साल के सरफराज खान बोले- मैं इतनी मुश्किल से यहां आया हूं, कई चीजें देखी हैं, तो ये सारी चीजें देखकर मैं ग्राउंडेड ही रहता हूं.
टेस्ट क्रिकेट में दिन का घोड़ा बनना पड़ता है
इस दौरान कॉन्क्लेव में ध्रुव जुरेल और सरफराज खान से जब आईपीएल (टी20) के ग्लैमर और टेस्ट क्रिकेट की तुलना पर सवाल पूछा गया. इस पर सरफराज ने कहा, 'मैं तो बचपन से ही सुनता आया था, टेस्ट क्रिकेट को ही असली क्रिकेट माना जाता है. अब्बू (नौशाद खान) भी यही कहते थे कि टेस्ट मैच खेलना है. जब हाल में मैं खेला तो समझ आया कि असली क्रिकेट टेस्ट मैच ही है.'
सरफराज खान ने कहा दोनों ही क्रिकेट में अलग तरह की मेहनत करनी चाहती हैं. जब व्हाइट बॉल क्रिकेट (टी20 और वनडे ) क्रिकेट आ रहा है तो उसके लिए अलग मेहनत लगती है. वहीं टेस्ट मैच में अलग तरह की मेहनत करनी होती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्रैक्टिस पर निर्भर होता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







