
Sarfaraz Khan-Musheer Khan: सही खेल रहा था ना... पिता-पत्नी मैदान पर, फिर सरफराज ने वीडियो कॉल पर किससे पूछी ये बात, VIDEO
AajTak
Sarfaraz Khan- Musheer Khan Phone call: सरफराज खान ने राजकोट में 15 फरवरी को अपने डेब्यू टेस्ट पारी में अपने टैलेंट की झलक दिखा दी. इस पारी के बाद सरफराज के पास उनके क्रिकेट भाई मुशीर खान का भी सरप्राइज कॉल आया. दोनों की बातचीत काफी दिलचस्प रही.
Sarfaraz Khan got Musheer Khan Surprise Phone call: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के पहले दिन (15 फरवरी) सरफराज खान ने डेब्यू मैच में शानदार 62 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी को खेलने के बाद सरफराज के पास उनके छोटे भाई और क्रिकेटर मुशीर खान का वीडियो कॉल आया.
इस दौरान मुशीर ने सरफराज की पारी को लेकर उन्हें फीडबैक भी दिया. वीडियो कॉल के दौरान सरफराज ने यह भी विश्वास जताया कि एक दिन मुशीर को भी टेस्ट कैप मिलेगी. मुशीर हाल में अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आए थे
26 साल के सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में 66 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने अपनी आक्रामक पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया.
भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 86 ओवर्स में 326/5 रन का स्कोर खड़ा किया. पहले दिन कप्तान रोहित शर्मा ने 131 वहीं रवींद्र जडेजा ने 110 नॉट आउट की पारी खेली. आज (16 फरवरी) मैच का दूसरा दिन है.
यह भी पढ़ें: Sarfaraz Khan Father Naushad: बुखार में सरफराज की बैटिंग देखने पहुंचे पिता नौशाद... इस खिलाड़ी ने आने के लिए किया था मजबूर
बहरहाल सरफराज की पारी के बाद मुशीर खान ने उनसे VIDEO कॉल पर बात की. जिसे BCCI ने शेयर किया. सरफराज के लिए एक तरह से यह सरप्राइज था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








