
Sanju Samson India vs South Africa: ...तो जीत जाती टीम इंडिया? आखिरी ओवर्स में संजू को नहीं मिली स्ट्राइक, सामने गिरते रहे विकेट
AajTak
लखनऊ में खेले गए वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 9 रनों से हरा दिया. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को मैच नहीं जिता सके. डेथ ओवर्स में एक गलती से मैच पलट गया...
Sanju Samson India vs South Africa: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गंवा दिया है. लखनऊ में खेले गए मैच में अफ्रीकी टीम ने 9 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. अब सीरीज का अगला मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा.
मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 63 बॉल पर 86 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को मैच नहीं जिता सके. आखिर के डेथ ओवर्स में एक बड़ी गलती हो गई, जिससे जीता हुआ मैच हार गए.
मिलर और क्लासेन ने किया कमाल का प्रदर्शन
दरअसल, लखनऊ में हुई तेज बारिश के कारण मैच को 40 ओवर का किया गया था. फिर टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम का टॉप बैटिंग ऑर्डर फेल हो गया. 49 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा, उसके बाद देखते ही देखते 71 रन पर तीन विकेट गिर गए. अफ्रीकी टीम के लिए डेविड मिलर और हेनरिक्स क्लासेन ने कमाल की पार्टनरशिप की. दोनों ने नाबाद 139 रन जोड़े और अपनी टीम को 249 के स्कोर तक पहुंचाया.
डेविड मिलर ने 63 बॉल में 75 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे. वहीं हेनरिक्स क्लासेन ने 65 बॉल में 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इन्हीं पारियों के दमपर साउथ अफ्रीका 249 के स्कोर तक पहुंच पाया.
टीम इंडिया इस तरह आखिरी के तीन ओवर में मैच हारी

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










