
Sanju Samson Ind Vs Sa 1st ODI: संजू सैमसन ने आखिर तक लड़ी थी लड़ाई, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में ऐसे जीत से चूका भारत
AajTak
लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की 9 रनों से हार हुई है. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 250 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन टीम इंडिया इसे हासिल नहीं कर पाई. संजू सैमसन ने आखिरी ओवर तक फैन्स की उम्मीद को जगाए रखा, लेकिन वह भी चूक गए. भारत इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है.
टीम इंडिया को लखनऊ में खेले गए पहले वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया 240 रन ही बना पाई और 9 रनों से इस मैच को गंवा दिया. 40-40 ओवर के इस मैच में भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 86 रनों की दमदार पारी खेली और आखिर तक लड़ाई लड़ी. लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए, तीन मैच की सीरीज में अब भारत 0-1 से पिछड़ गया है. भारत का अगला मैच अब 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा.
स्कोरबोर्ड:
साउथ अफ्रीका: 249/4 (40)भारत: 240/8 (40)
टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी 5 ओवर्स में 74 रनों की जरूरत थी, तब क्रीज पर संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर थे. दोनों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए तो लगा कि टीम इंडिया कुछ कमाल कर सकती है. लेकिन शार्दुल ठाकुर जब आउट हुए तब टीम इंडिया की उम्मीदें टूट गईं.
पहले वनडे की पूरी रिपोर्ट देखें
संजू सैमसन एक तरफ क्रीज पर खड़े रहे और सामने देखते ही देखते सभी बल्लेबाज आते-जाते रहे. आखिरी ओवर में भारत को 30 रनों की जरूरत थी, संजू सैमसन ने 20 रन बना दिए. संजू सैमसन ने अपनी 86 रनों की पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








