
Sanju Samson: 'संजू सैमसन को वर्ल्डकप टीम में ना लेकर दबाव में है BCCI इसलिए...', पूर्व PAK प्लेयर का बयान
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं हुआ. टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने पर फैन्स में निराशा देखी गई, लेकिन संजू सैमसन को इंडिया-ए का कप्तान बनाया गया. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का कहना है कि बीसीसीआई संजू सैमसन को लेकर काफी दबाव में है.
टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया में जब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया था, तब फैन्स में काफी गुस्सा था. इसके तुरंत बाद बीसीसीआई ने जब इंडिया-ए के लिए टीम का ऐलान किया तब संजू सैमसन को ही कप्तान बना दिया गया. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का कहना है कि संजू सैमसन के मामले में बीसीसीआई काफी दबाव में आ गया था. 12 सितंबर को टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम का ऐलान किया गया, इसमें संजू सैमसन का नाम नहीं था. इसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के फैन्स और एक्सपर्ट्स ने बीसीसीआई की काफी आलोचना की थी. इसके दो दिन बाद न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए इंडिया-ए की टीम का ऐलान हुआ था. ऑस्ट्रेलिया में काम आएगा संजू का स्टाइल दानिश कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि संजू सैमसन की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है. उनका बैटिंग स्टाइल ऑस्ट्रेलिया में एक एक्स-फैक्टर साबित हो सकता था. बाउंसी विकेट पर संजू सैमसन की बल्लेबाजी काफी काम आ सकती थी. बीसीसीआई पर इतना प्रेशर आ गया था कि उन्हें बदले में संजू सैमसन को इंडिया-ए का कप्तान बनाना पड़ा. पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर ने कहा कि जब आप किसी भी नेशनल टीम के कप्तान बनते हो तो आपमें एक कॉन्फिडेंस आता है. हमें उम्मीद है कि संजू सैमसन अपने इस टास्क में सफल होंगे और वह आगे बेहतर कर पाएंगे. बता दें कि संजू सैमसन के टी-20 वर्ल्डकप में ना चुने जाने से फैन्स काफी नाराज़ दिखे. यहां तक भी रिपोर्ट्स सामने आई कि तिरुवनंतपुरम में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जो टी-20 मैच होना है, वहां पर संजू सैमसन के फैन्स अपना विरोध दर्ज़ करवा सकते हैं. टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








