
Sam Altman: जिन्होंने बनाया ChatGPT, लोगों के लिए खोला AI का दरवाजा, कंपनी ने क्यों किया उन्हें बाहर?
AajTak
Sam Altman: ऐसे मामले कम ही देखने को मिलते हैं, जब किसी कंपनी से अचानक किसी CEO को पद से हटा दिया जाए. खासकर उस कंपनी से जिसका चेहरा ही CEO हो. सैम ऑल्टमैन के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है. उन्होंने साल 2015 में एलॉन मस्क के साथ मिलकर OpenAI की शुरुआत की और आज खुद कंपनी के बोर्ड ने उन्हें बाहर कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Sam Altman का नाम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में काफी पॉपुलर है. आज ज्यादातर लोग ChatGPT की वजह से ही AI को जानने और समझने लगे हैं. वैसे तो AI सालों से टेक इंडस्ट्री का हिस्सा रहा है, लेकिन आम लोगों की चर्चा का हिस्सा ये ChatGPT के आने के बाद बना है.
अगर आपसे AI के बारे में सवाल किया जाएगा, तो सबसे पहला नाम शायद ChatGPT का हो. पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ ये प्लेटफॉर्म महज कुछ दिनों में लाखों लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया. इससे पहले तक आम लोगों की चर्चा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम शायद ही कभी आता रहा होगा.
लोगों की नौकरी जाने से लेकर तमाम लोगों की कमाई तक की वजह बना AI. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस रूम को आम लोगों तक पहुंचाने का काम सैम ऑल्टमैन ने किया. ये कोई एक या दो साल की मेहनत नहीं थी. इस कामयाबी तक पहुंचने की शुरुआत लगभग 8 साल पहले हुई थी.
आज सैम ऑल्टमैन को OpenAI के CEO पद से हटा दिया गया है. Open AI की शुरुआत 2015 में हुई थी. सैम ऑल्टमैन और Greg Brockman ने एक कमरे इस कंपनी की शुरुआत की थी. उस वक्त एलॉन मस्क भी इस कंपनी का हिस्सा थे, लेकिन साल 2018 में उन्होंने खुद को Open AI से अलग कर लिया. ChatGPT को रिलीज करने के बाद ऑल्टमैन OpenAI का फेस बन चुके थे.
ChatGPT की लॉन्चिंग के बाद AI की रेस तेज हुई. माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और ना जाने कितनी ही कंपनियां अपना-अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट क्रिएट करने लगी. OpenAI ने ना सिर्फ ChatGPT को तैयार किया. बल्कि टेक्स्ट से फोटो क्रिएट करने वाले टूल Dall-E को भी कंपनी ने तैयार किया है.
ये भी पढ़ें- ChatGPT के बॉस सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने किया फायर, OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का फैसला, भारतीय मूल की इस महिला को मिली जिम्मेदारी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











