
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर बनेंगे अगले BCCI अध्यक्ष? दिया मजेदार जवाब, वनडे के भविष्य पर भी तोड़ी चुप्पी
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2023 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हिस्सा लिया. सचिन ने यहां भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप, जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने कई मज़ेदार किस्से भी सुनाए.
देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 में शुक्रवार को एक खास मेहमान ने हिस्सा लिया. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सेशन ‘Sachinism and the idea of India’ में हिस्सा लिया. सचिन तेंदुलकर ने यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप से लेकर वनडे क्रिकेट के भविष्य पर भी बात की.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यहां बीसीसीआई अध्यक्ष के पद को लेकर बयान दिया. जब उनसे पूछा गया कि मौजूदा और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष क्रिकेटर बने हैं, क्या सचिन भी कभी इस पद पर आएंगे? जिसका मज़ेदार जवाब देते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं तेज़ गेंदबाजी (रोजर बिन्नी, सौरव गांगुली मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ थे) नहीं करता, एक दौरे पर जब सौरव गांगुली ने विकेट निकाले तो वह 140 kmph तक फेंकने की बात कर रहा थे, लेकिन बाद में उसकी कमर में दिक्कत हो गई थी. सचिन ने हंसते हुए कहा कि मैं 140 तक नहीं फेंकता हूं. यानी सचिन ने इस पद के सवाल को एक तरह से टाल ही दिया है.
सचिन ने सुनाया मज़ेदार किस्सा सचिन तेंदुलकर ने अपनी बातचीत की शुरुआत एक किस्से के साथ की, जिसमें उन्होंने बताया कि मैंने हरभजन सिंह को पहली बार मोहाली में देखा था, किसी ने मुझे बताया था कि भज्जी दूसरा बहुत अच्छा डालता है. ये 90’s की बात है, हर बॉल के बाद वह रनअप पर वापस ना जाकर मेरे पास आता था. जब वह बाद में टीम में आया था, तब इस बारे में उसने बात की थी. क्योंकि मैं बॉल खेलने से पहले सिर हिलाता था, तब उसे लगता था कि मैं उसे बुला रहा हूं.
क्या सचिन तेंदुलकर अब भी घर पर शैडो बैटिंग करते हैं, क्या अब भी वह नेट्स में जाते हैं? इस सवाल पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अब यह रोज़ाना नहीं होता है, बीच में कुछ टूर्नामेंट खेले थे तब कुछ प्रैक्टिस हो जाती थी. लेकिन मेरा मानना है कि जब आपके हाथ में बल्ला होता है, तब वह सिर्फ मज़े के लिए नहीं होना चाहिए.
सचिन को याद है उनका हर विकेट क्या सचिन को उनका हर आउट याद है? इस सवाल के जवाब में सचिन ने हंसी-मज़ाक किया. 1990 में सचिन इंग्लैंड में 10 रन पर आउट हुए थे, सचिन ने बताया कि उन्हें क्रिस लुईस ने क्लीन बोल्ड किया था. 1992 में जब सचिन पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे थे, तब उन्हें इयान बॉथम ने आउट किया था. सचिन बोले कि जब इयान बॉथम ने जश्न मनाया था तो मैं खुश नहीं था.
पिच विवाद पर सचिन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात सचिन तेंदुलकर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की बहस ये नहीं होनी चाहिए कि वह कितने दिन तक चला था, लेकिन यह होनी चाहिए कि क्या वह इन्गेंजिंग रहा है या नहीं. जब आप किसी भी दौरे पर जाते हैं तो वह आसान नहीं होता है, मेरे लिए एक जिस पिच पर आप खेल रहे हैं वह काफी ज़रूरी चीज़ होती है. टी-20 और वनडे बल्लेबाजों के लिए है, लेकिन हमको टेस्ट क्रिकेट को बॉलर्स के लिए बनाना होगा. अगर आप डेड पिच देंगे तो बॉलर्स के लिए कुछ नहीं है. अंत में कुछ नहीं होता है और टेस्ट क्रिकेट का मज़ा खराब हो जाता है. पिच के विवाद में इतना नहीं जाना चाहिए, आप टेस्ट क्रिकेट के मज़े पर फोकस कीजिए वह कितने दिन चलता है या नहीं उसपर फोकस होना चाहिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








