
SA vs BAN ICC T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका के सामने बांग्लादेश बना 'चोकर्स', आखिरी ओवर की 6 गेंदों में केशव महाराज ने पलटा मैच
AajTak
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में 4 रनों से शिकस्त दी. न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की टीम ने कम स्कोर बनाने के बाद भी शानदार गेंदबाजी की और जीत दर्ज की. आखिरी ओवर में केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी कर मैच ही पलट दिया.
South Africa vs Bangladesh, T20 World Cup 2024 Highlights: साउथ अफ्रीका क्रिकेट की वो टीम जो 'चोकर्स' के रूप में जानी जाती है, चोकर्स यानी बिल्कुल लास्ट मोमेंट में मैच गंवाने वाली टीम. पर, 10 जून को न्यूयॉर्क में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को लो स्कोरिंग मैच में 'चोकर्स' बना दिया. टी20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका ने 4 रनों से शिकस्त दी.
आखिरी ओवर की 6 गेंदों में जीत के लिए बांग्लादेश को 11 रनों की दरकार थी, उनके हाथ में 5 विकेट थे. अनुभवी महमूदुल्लाह और जाकेर अली मैदान पर टिके हुए थे. यहीं साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने जुआ खेला और गेंदबाजी की कमान केशव महाराज को सौंप दी. वैसे देखा जाए तो मार्करम के पास कोई और च्वाइस भी नहीं थी. अन्य गेंदबाजों के कोटे के ओवर पूरे हो चुके थे.
इसके बाद इस ओवर में केशव महाराज ने 2 विकेट हासिल किए, वहीं महज 6 रन (1 वाइड और 1 लेग बाई भी शामिल) दिए, इस तरह वो साउथ अफ्रीकी टीम के सबसे बड़े हीरो साबित हुए.
आखिरी ओवर में क्या हुआ बांग्लादेश 19वें ओवर के समापन पर 103/5 रन बना चुकी थी. उसे अंतिम ओवर में महज 11 रन चाहिए थे. क्रीज पर महमूदुल्लाह और जाकेर अली मौजूद थे. गेंद केशव महाराज के हाथों में थी. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 113/6 रन बनाए थे.
ऐसा रहा बांग्लादेश की पारी का आखिरी ओवर 19.1 : 1 रन वाइड 19.1: 1 रन (महमूदुल्लाह) 19.2: 2 रन (जाकेर अली) 19.3: विकेट (जाकेर अली) 19.4: 1 लेग बाई (रिशाद हुसैन) 19.5: विकेट (महमूदुल्लाह) 20 ओवर: 1 रन (तस्किन अहमद)
साउथ अफ्रीका की पारी की हाइलाइट्स न्यूयॉर्क में इस मुकाबले में टॉस अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन मार्करम का यह फैसला बैकफायर कर गया. अफ्रीकी टीम के 4 बल्लेबाज महज 23 रन पर आउट हो गए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन (46) और डेविड मिलर (29) की पारी की बदौलत अफ्रीकी टीम जैसे तैसे कर 113/6 रन बना सकी. बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने 3, तस्कीन अहमद ने 2, रिशाद हुसैन ने 1 विकेट झटका.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








