
Ryan Burl Zim Vs Aus: 3 ओवर 10 रन और आधी टीम OUT, जिम्बाब्वे के इस बॉलर ने ऐसे तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के लिए शनिवार (3 सितंबर) का दिन भूलाने वाला रहा है. जिम्बाब्वे ने पहली बार उसके घर में उसे हराया है और वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल कर दिया. जिम्बाब्वे के रायन बर्ल ने ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब कर दी, जिन्होंने सिर्फ 3 ओवर में ही 5 विकेट ले लिए.
भारतीय क्रिकेट फैन्स एशिया कप में व्यस्त हैं, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट से इतर एक क्रिकेट सीरीज़ और चल रही है जहां पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. शनिवार को हुए वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है. यह पहली बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर पर हराया है. टाउन्सविले में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 141 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई, जवाब में जिम्बाब्वे ने इस लक्ष्य को 11 ओवर पहले ही हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के बॉलर रायन बर्ल ने इस मैच में कमाल किया और आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खुद ही आउट कर दिया. रायन ने सिर्फ 3 ओवर फेंके, जिसमें 10 रन देकर पांच विकेट लिए. रायन ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड का विकेट लिया. 28 साल के इस स्पिनर के सामने ऑस्ट्रेलिया की एक भी ना चली और एक-एक करके सभी बल्लेबाज पवेलियन पहुंचने लगे.
क्लिक करें: जिम्बाब्वे की बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसके घर में हराया, 141 पर किया ढेर कैसे फेल हो गया ऑस्ट्रेलिया? ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी देखें तो वह 31 ओवर में ही 141 पर ढेर हो गया. सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि 141 में से 96 रन तो अकेले डेविड वॉर्नर ने ही बनाए हैं. ऐसा नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कोई कमज़ोर टीम उतारी हो, इस टीम में एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस जैसे स्टार प्लेयर हैं, लेकिन यह दिन जिम्बाब्वे का था ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की एक भी नहीं चल पाई. अगर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने यह टारगेट 39वें ओवर में जाकर पा लिया. जिम्बाब्वे ने 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए, कप्तान रेगिस चकाब्वा ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए और अंत में अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








