
Rohit Sharma T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल में ऋषभ पंत खेलेंगे या दिनेश कार्तिक? कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चोट पर भी दिया अपडेट
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेलना है. इस मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चोट और प्लेइंग-11 को लेकर बयान दिया. रोहित ने संकेत दिए हैं कि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसको खिलाया जाएगा या फिर ऋषभ पंत को मौका मिलेगा...
Rohit Sharma T20 World Cup 2022: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना सेमीफाइनल मुकाबला कल (10 नवंबर) को खेलना है. यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार 1.30 बजे से शुरू होगा.
इस मैच से एक दिन पहले यानि आज (9 नवंबर) को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ खुलासे किए हैं. उन्होंने संकेत दिए हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक खेलेंगे या फिर युवा ऋषभ पंत को मौका मिलेगा.
रोहित ने अपनी चोट पर दिया बड़ा बयान
साथ ही रोहित ने अपनी चोट को लेकर भी अपडेट दिया है. दरअसल, रोहित को हाल ही में नेट प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लगी थी. तब कहा जा रहा था कि चोट काफी गंभीर है और इंग्लैंड के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल हो सकता है. मगर अब रोहित ने खुद अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है.
अपनी चोट को लेकर रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कल चोट लगी थी, लेकिन अभी ठीक हूं. थोड़ी सूजन जरूर थी, लेकिन अभी पूरी तरह से ठीक हूं.' इस बात के साथ ही रोहित ने संकेत दे दिए हैं कि वह सेमीफाइनल में खेलते नजर आएंगे.
सेमीफाइनल में पंत को मिल सकता है मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











