
U-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ पकड़ा ऐसा गजब का कैच, याद आ गए सूर्यकुमार यादव, VIDEO
AajTak
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 18 रन से रोमांचक अंदाज में हराया. वैभव सूर्यवंशी ने 72 रन की अहम पारी खेलने के साथ बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा. जिसकी तुलना सूर्यकुमार यादव के ऐतिहासिक कैच से की जा रही है. भारत ने 238 रन बनाए और बांग्लादेश 146 पर सिमट गया.
वैभव सूर्यवंशी इस समय गजब के फॉर्म में चल रहे हैं और अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने ना सिर्फ बल्ले से अहम योगदान दिया, बल्कि फील्डिंग में भी मैच जिताऊ प्रदर्शन किया.इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिससे सूर्यकुमार यादव याद आ गए.
बुलावायो में शनिवार (17 जनवरी) को बारिश से प्रभावित इस वनडे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 238 रन बनाए. शुरुआत में भारतीय टीम को झटके लगे, जब कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी जल्दी आउट हो गए. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अल फहद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके.
इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और अभिग्यान कुंडू ने पारी संभाली. वैभव ने 67 गेंदों पर 72 रन की समझदारी भरी पारी खेली, जबकि कुंडू ने 112 गेंदों पर 80 रन बनाए. दोनों के बीच 62 रन की अहम साझेदारी हुई.बारिश के कारण मैच 49 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को DLS नियम के तहत 166 रन का लक्ष्य मिला.
बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और 20 ओवर में 102/2 के स्कोर तक पहुंच गया. कप्तान अजीजुल हकीम और रिफात बेग अच्छी लय में दिख रहे थे. इसके बाद एक बार फिर बारिश आई और लक्ष्य 29 ओवर में 165 रन कर दिया गया.
मैच का टर्निंग पॉइंट 26वां ओवर साबित हुआ, जब सामिउन बासिर रातुल ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में बड़ा शॉट खेला. गेंद बाउंड्री पार जाती दिख रही थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने शानदार दौड़ लगाकर पहले कैच लिया, फिर खुद को संतुलित करते हुए गेंद हवा में उछाली और मैदान के अंदर आकर कैच पूरा किया. इस कैच की तुलना सूर्यकुमार यादव के 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में डेविड मिलर के खिलाफ पकड़े गए ऐतिहासिक कैच से की जा रही है.
“Long off… long off… LONG OFFFFFF! Suryakumar Yadav!” 🤩 One hit... a billion racing heartbeats and the catch that crowned India ICC Men’s T20 World Cup 2024 champions! 🇮🇳🏆 Now, @surya_14kumar returns, this time as captain, to repeat history at the ICC Men’s #T20WorldCup… pic.twitter.com/GEX2Wfuido

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










