
Rohit Sharma On Virat Kohli, Ind Vs Wi T20 Series: विराट कोहली पर हुआ सवाल तो बोले रोहित शर्मा, 'आप शांत रहे, तो सब ठीक होगा'
AajTak
तीन मैचों की ये सीरीज़ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन ग्राउंड पर खेली जाएगी. सीरीज़ की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की. इस दौरान एक बार फिर उनसे पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म पर सवाल हुआ.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है. तीन मैचों की ये सीरीज़ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन ग्राउंड पर खेली जाएगी. सीरीज़ की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की. इस दौरान एक बार फिर उनसे पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म पर सवाल हुआ.
रोहित शर्मा से पूछा गया कि जब विराट कोहली जैसा बड़ा बल्लेबाज इस तरह के लीन पैच से गुज़र रहा होता है तो एक कप्तान के रूप में आपका क्या रोल है. क्योंकि ये एक बड़ा मसला बन गया है. जिसपर कप्तान रोहित शर्मा ने सीधा जवाब दिया कि ये सब आपकी वजह से शुरू होता है, अगर आप शांत रहें तो सबकुछ ठीक रहेगा.
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली शानदार मूड में हैं, वह पिछले एक दशक से इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा हैं और इस तरह के प्रेशर, उतार-चढ़ाव वाले हालात का सामना करना उन्हें आता है. अगर आप कुछ वक्त के लिए शांत रहेंगे, तो सबकुछ सही रहेगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












