
Rohit Sharma International Debut: रोहित शर्मा ने पूरे किए इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल, फेैन्स के नाम लिखा ये पोस्ट
AajTak
रोहित शर्मा फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 1-5 जुलाई तक एजबेस्टन में खेला जाना है.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए 23 जून का दिन काफी खास है. 35 साल के रोहित ने 15 साल पहले इसी दिन आयरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. रोहित ने उस डेब्यू के बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और वह तीनों फॉर्मेट में अपना दबदबा कायम कर चुके हैं.
इंटरनेशनल डेब्यू के 15 साल पूरे होने पर रोहित शर्मा ने अपने फैन्स का आभार जताया है. रोहित ने ट्विटर पर लिखा, 'आज मैं भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर रहा हूं. यह निश्चित रूप से ऐसी यात्रा रही है, जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा.'
रोहित ने आगे कहा, 'मैं बस उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं. उन लोगों को विशेष धन्यवाद जिन्होंने मुझे वह खिलाड़ी बनने में मदद की जो मैं आज हूं. सभी क्रिकेट प्रेमियों, प्रशंसकों और आलोचकों को धन्यवाद, टीम के लिए आपका प्यार और समर्थन ही हमें उन बाधाओं से निजात दिलाता है, जिसका हम सभी अनिवार्य रूप से सामना करते रहे हैं.'
रोहित शर्मा ने अब तक 45 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 9283, टेस्ट में 3137 और टी20 इंटरनेशनल में 3313 रन बनाए हैं. रोहित के नाम टेस्ट में 8, वनडे इंटरनेशनल में 29 और टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक दर्ज हैं.
फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं रोहित
रोहित शर्मा फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं, जहां वह पांचवें टेस्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 1-5 जुलाई तक एजबेस्टन में खेला जाना है. यदि भारतीय टीम इस पांचवें मुकाबले में ड्रॉ या जीत हासिल कर लेती है तो वह टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








