
Rohit Sharma India vs New Zealand: रोहित शर्मा ने मचाया धमाल, बने सिक्सर किंग, महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
AajTak
हिटमैन के नाम से फेमस भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह भारतीय जमीन पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है. रोहित ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में हासिल की.
Rohit Sharma India vs New Zealand: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे मैच में धमाकेदार शुरुआत की और दो शानदार छक्के लगाए. इसी के साथ रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
दरअसल, रोहित शर्मा भारतीय जमीन पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है. रोहित ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में हासिल की.
रोहित ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड
इस मैच में रोहित ने 38 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े. इसी के साथ रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में कुल 125 छक्के हो गए हैं. इस तरह रोहित भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में 130 वनडे मैचों में 123 छक्के जमाए थे.
भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा - 125 छक्के एमएस धोनी - 123 छक्के सचिन तेंदुलकर - 71 छक्के विराट कोहली - 66 छक्के युवराज सिंह - 65 छक्के

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







