
Rohit Sharma Ind Vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे रोहित शर्मा? KL राहुल ने दिया UPDATE
AajTak
टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से पहला टेस्ट मैच खेल नहीं पाए थे. अब केएल राहुल ने रोहित की फिटनेस पर अपडेट दिया है, जानिए क्या बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच खेलेंगे रोहित शर्मा?
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत को 188 रनों से जीत मिली है. चटगांव टेस्ट में कमाल की जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस में बरकरार है. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाना है, ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि क्या टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा तबतक वापसी कर पाएंगे या नहीं.
वनडे सीरीज के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. इसी वजह से केएल राहुल को पहले टेस्ट में कप्तानी करनी पड़ी थी, अब पहले मैच के बाद केएल राहुल से रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया.
केएल राहुल ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर मैनेजमेंट को अगले दो या तीन दिन में पता लग पाएगा, अभी मुझे भी उनकी फिटनेस को लेकर कोई जानकारी नहीं है. दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा.
क्लिक करें: बांग्लादेश के खिलाफ जिस प्लेयर ने जिताया मैच, अगली सीरीज में हो सकता है बाहर!
पहले मैच में कप्तानी करने वाले केएल राहुल ने टीम की परफॉर्मेंस की तारीफ की. राहुल ने कहा कि हर किसी ने अपने रोल को निभाया और काम पूरा किया. सिर्फ बल्ले से ही नहीं टीम ने फील्डिंग में भी दमदार खेल दिखाया.
केएल राहुल ने कहा कि कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में अच्छी बॉलिंग की, वही दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने बेहतर काम किया. आपको बता दें कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी. भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 258 पर अपनी पारी घोषित कर दी थी. बांग्लादेश ने पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 324 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल ने शतक भी जड़ा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








