
Rishabh Pant on Delhi IPL Playoff chances: 'तो आईपीएल प्लेऑफ में होते...', ऋषभ पंत ने क्यों दिया ऐसा बयान? RCB के खिलाफ 1 मैच के बैन पर छलका दर्द
AajTak
Rishabh Pant IPL 2024 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी लीग जीत दर्ज करने के बाद कहा कि अगर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेले होते तो उनकी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के बेहतर चांस रहते, पंत पर स्लोओवर रेट की वजह से BCCI ने एक मैच का बैन लगाया था.
Rishabh Pant, Delhi Capitals IPL Playoffs: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का मानना है कि उनके एक मैच के बैन की वजह से शायद दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ में जगह नहीं मिली, क्योंकि अगर वह मैदान पर होते तो उनके पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच जीतने का बेहतरीन मौका होता. पंत को 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में बाहर बैठना पड़ा, क्योंकि इस आईपीएल सीजन में उन्होंने तीसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे.
दिल्ली कैपिटल्स RCB के खिलाफ ना केवल यह मैच हार हार गई, बल्कि 47 रन की हार ने उनके नेट रन रेट पर भी असर डाला. अब दिल्ली को खुद के क्वालिफाई करने के लिए अन्य टीमों के मैच खेलने का इंतजार करना होगा कि वे प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाए हैं या नहीं. ग्रुप स्टेज में दिल्ली के सभी 14 मैच हो गए हैं, जिसमें से उसने 7 में जीत दर्ज की.
𝐊𝐥𝐚𝐬𝐬 and 𝐀𝐮𝐝𝐚𝐜𝐢𝐭𝐲 in one frame 💙❤️ pic.twitter.com/tEXp8mrwq0
प्वाइंट्स टेबल में 14 अंक के साथ दिल्ली टीम अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ टीम की हार की दुआ करनी होगी.अपने अंतिम लीग गेम में हार के बाद, एलएसजी प्ले-ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है. दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई.
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की 19 रन से जीत के बाद पंत ने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि अगर मैं खेला होता तो हम निश्चित रूप से गेम जीतते, लेकिन अगर मुझे आखिरी मैच में खेलने का मौका मिलता तो हमारे पास क्वालिफाई करने का बेहतर मौका होता.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








