
Rishabh Pant, IND vs ENG Series: ऋषभ पंत विदेशी जमीन पर सबसे घातक भारतीय विकेटकीपर, इस मामले में की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत एशिया के बाहर वनडे मैच की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बैटर बने हैं....
Rishabh Pant, IND vs ENG Series: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी के घर में तीन वनडे की सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त दी है. इससे पहले टी20 मैचों की सीरीज में भी हराया था. वनडे सीरीज का आखिरी यानी तीसरा मैच मैनचेस्टर में रविवार (17 जुलाई) को खेला गया, जिसमें विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने धमाल मचा दिया.
पंत ने अपनी शतकीय पारी से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए और टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत दिलाई. पंत एक बार फिर विदेशी जमीन पर सबसे घातक भारतीय विकेटकीपर साबित हुए हैं. इस शतक के साथ ही पंत ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
दरअसल, विदेशी जमीन पर किसी वनडे मैच में टारगेट चेज करते हुए शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ धोनी के नाम ही थी. धोनी ने यह शतक 7 जनवरी 2010 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में जमाया था. तब से वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बैटर थे. मगर अब पंत ने उनकी बराबरी कर ली है.
एशिया के बाहर ऋषभ पंत पहले भारतीय विकेटकीपर
Sealed with a 𝐑𝐞𝐯𝐞𝐫𝐬𝐞 𝐒𝐰𝐞𝐞𝐩 🤌🏼 An #RP17 masterclass ended in the most RP17 way possible as #TeamIndia ended the England tour with another trophy 🏆🤩#ENGvIND #SonySportsNetwork #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/hZ3EH5afam
विदेश में वनडे की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








