
Rishabh Pant Car Accident: 'झपकी आ गई और डिवाइडर से टकराई कार...', ऋषभ पंत ने खुद बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट
AajTak
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट हुआ. घटना के बाद कार में भीषण आग भी लग गई थी. मगर उससे पहले ही ऋषभ पंत कार की विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकल गए थे. उन्हें अब देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है...
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए हैं. घटना के बाद मर्सिडीज कार में भीषण आग भी लग गई थी. यह हादसा शुक्रवार तड़के रूड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ. स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 को बुलाकर पंत को अस्पताल में भर्ती कराया. अब यहां से ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है.
बता दें कि पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. इस हादसे के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है. उन्होंने बताया कि किस तरह यह एक्सीडेंट हुआ और वह बचकर किस तरह निकले. यदि पंत कार से नहीं निकल पाते और जरा भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता है. क्योंकि घटना के बाद कार में भीषण आग भी लग गई थी.
क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई कार, पैर में गंभीर चोट, शरीर पर कई जगह जख्म
विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले पंत
ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे. ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी. यही वजह रही कि कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले.
ऋषभ पंत को सिर में आई चोटें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







