
Rishabh Pant Birthday Urvashi Rautela: लड़ाई भूल उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को विश किया बर्थडे, गिफ्ट में दिया फ्लाइंग किस!
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत मंगलवार (4 अक्टूबर) को 25 साल के हो गए हैं. उनके जन्म दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी एक अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया है. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और यह तुरंत ही वायरल भी हो गया. यूजर्स ने भी उर्वशी की पोस्ट पर जमकर मजे लिए.
Rishabh Pant Birthday Urvashi Rautela: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार (4 अक्टूबर) को 25 साल के हो गए हैं. उनके जन्म दिन पर फैन्स समेत खेल जगत के कई दिग्गजों ने भी बधाई है, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने भी रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया.
मगर इन सभी के बीच पंत को बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी एक अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया है. वह अपनी सभी लड़ाई और गिले-शिकवे भूल गई हैं. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और यह तुरंत ही वायरल भी हो गया. यूजर्स ने भी उर्वशी की पोस्ट पर जमकर मजे लिए.
उर्वशी को अब भी पंत का इंतजार
उर्वशी ने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे.' हालांकि उर्वशी ने अपनी पोस्ट में कहीं भी ऋषभ पंत के नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन हालिया कुछ दिनों में उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए फैन्स भी यही मान रहे हैं कि यह पोस्ट पंत के लिए ही की गई है. यूजर्स ने कमेंट्स में भी यह जिक्र किया है.
वीडियो में भी उर्वशी एकदम रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वह वीडियो में किसी का इंतजार करती हुई एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं. बीच में उन्होंने बतौर गिफ्ट एक फ्लाइंग किस भी दिया. वीडियो देखकर लगता है कि उर्वशी अब भी ऋषभ पंत के अपने जीवन में आने का इंतजार कर रही हैं.
यूजर्स ने इस तरह किए कमेंट्स

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







