
Rishabh Pant Accident: नींद की झपकी या गड्ढे...पंत के एक्सीडेंट की वजह क्या? पुलिस और DDCA के बयान से उठा सवाल
AajTak
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पंत की कार किस वजह से हादसे का शिकार हुई यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है. उत्तराखंड पुलिस का मानना है कि पंत को झपकी आ गई थी जिसके चलते एक्सीडेंट हुआ. वहीं डीडीसीए के मुताबिक पंत कार को गड्ढों से बचाने की कोशिश में थे.
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पंत की मर्सिडीज कार उत्तराखंड में एक डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई थी और वह किसी तरह कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे. हादसे के बाद पंत देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में एडमिट हैं.
ऋषभ पंत की कार किस वजह से हादसे का शिकार हुई यह पूरी तरह से साफ नहीं है. पुलिस का मानना है कि ऋषभ पंत को झपकी आ गई थी जिसके चलते एक्सीडेंट हुआ. वहीं दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DCCA) के मुताबिक ऋषभ पंत कार को गड्ढों से बचाने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गए.
उत्तराखंड पुलिस 'झपकी' वाली थ्योरी पर कायम
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने कहा कि क्रिकेटर को झपकी आ गई, जिससे यह दुर्घटना हुई. हालांकि सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस अभी भी ऋषभ को झपकी आने वाली थ्योरी पर कायम है. हालांकि फोरेंसिक टीम ने शनिवार को मौका मुआयना किया और वह जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी.
डीडीसीए ने दिया ये बयान
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के निदेशक श्याम शर्मा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि ऋषभ पंत ने उन्हें बताया कि दुर्घटना के समय वह अपनी कार को गड्ढों से बचाने की कोशिश कर रहे थे. शर्मा भारतीय स्टार क्रिकेटर को देखने आए थे, जिनका उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











