
Rishabh Pant: 'मुसीबत में स्पाइडरमैन को बुलाओ', ऋषभ पंत के शतक से गदगद हुआ सोशल मीडिया
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार शतक बनाने के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सचिन तेंदुलकर समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स ने पंत की जमकर तारीफ की है.
एजबेस्टन टेस्ट मैच का पहला दिन ऋषभ पंत के नाम रहा. पंत ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 146 रनों की बेजोड़ पारी खेल डाली. पंत की इस शानदार बैटिंग के चलते दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 338 रन बना डाले. खेल समाप्त होने तक रवींद्र जडेजा 83 और मोहम्मद शमी शून्य रन बनाकर क्रीज पर थे.
जब पंत बैटिंग करने आए थे उस समय भारत की स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी. एक समय तो 98 रनों के स्कोर पर भारत के पांच विकेट गिर गए थे. ऐसे में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने धमाका करते हुए छठे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी कर अंग्रेजों के होश उड़ाए. पंत ने इस दौरान 89 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया.
पंत के तूफानी शतक बनाने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार आ गई. दिग्गज क्रिकेटर्स भी पंत की इस शतकीय पारी के मुरीद हो गए. सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'अद्भुत ऋषभ पंत! बहुत बढ़िया. जडेजा ने भी महत्वपूर्ण पारी पारी खेली है. स्ट्राइक अच्छे तरीके से रोटेट किया और कुछ अद्भुत शॉट खेले.
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'पंत अपनी ही एक लीग में हैं. दुनिया के सबसे मनोरंजक क्रिकेटर, ये काफी खास है.'
अमित मिश्रा ने लिखा, 'मुसीबत में स्पाइडरमैन को बुलाओ! रॉकस्टार ऋषभ पंत ने ऐसी परिस्थितियों में बेहतरीन अंग्रेजी अटैक के खिलाफ क्या जोरदार पारी खेली. आग से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आग से ही लड़ो.
15 साल बाद सीरीज रचने का मौका

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












