
Rishabh Pant: बल्ले से फेल ऋषभ पंत ने जड़ी स्पेशल ‘सेंचुरी’, कप्तानी में मिली पहली जीत
AajTak
युवा कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम इंडिया को पहली जीत मिल गई है. तीसरे टी-20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से मात दी. पंत के लिए ये मैच स्पेशल क्यों था, जानिए...
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में ज़बरदस्त जीत मिली है. पहले बल्लेबाजी कर 179 का स्कोर बनाने वाली भारतीय टीम ने विरोधी टीम को 48 रनों के बड़े अंतर से मात दी. युवा कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में मिली टीम इंडिया की यह पहली जीत है. पांच मैच की सीरीज़ में कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बतौर लीडर शुरुआत बेहतर नहीं हुई थी. शुरुआती दो मैच में उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी, लेकिन तीसरे मैच में बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया की नैया को पार लगाया.
वैसे ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज इस सीरीज़ में अभी तक फेल ही रहे हैं, शुरुआती दो मैच में उनकी कप्तानी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इस सीरीज़ में अभी तक ऋषभ पंत 29, 5 और 6 रन ही स्कोर कर पाए हैं. ऋषभ पंत के लिए ये जीत स्पेशल रही, क्योंकि यहां पर उनकी सेंचुरी भी हो गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया तीसरा टी-20 मैच ऋषभ पंत के अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मैच था. जिसमें टी-20, वनडे और टेस्ट मैच शामिल हैं. ऋषभ पंत ने अभी तक अपने करियर में 46 टी-20, 24 वनडे और 30 टेस्ट मैच खेले हैं. सिर्फ 24 साल के ऋषभ पंत आज टीम इंडिया के कप्तान हैं, उन्होंने साल 2017 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था जब उन्हें टी-20 टीम में मौका मिला था. महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट लेने के बाद ऋषभ पंत ही टीम इंडिया के नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्हें भविष्य के लीडर के तौर पर भी देखा जा रहा है. यही कारण है कि जब केएल राहुल चोट के चलते सीरीज़ से बाहर हुए, तो ऋषभ पंत को ही कप्तान बनाया गया. ऋषभ पंत का करियर- • 46 टी-20, 723 रन • 24 वनडे, 715 रन • 30 टेस्ट, 1920 रन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








