
Redmi गेमिंग फोन इसी महीने होगा लॉन्च, COD: Mobile के साथ करार
AajTak
Xiaomi का सब ब्रांड Redmi गेमिंग फोन लेकर आ रहा है. इसके लिए कंपनी ने COD: Mobile के साथ पार्टनर्शिप भी किया है.
Redmi अब गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है और इसे अप्रैल के आखिर तक लॉन्च कर दिया जाएगा. Xiaomi के सब ब्रांड Redmi की तरफ से जो टीजर आया है वो फिलहाल चीन के लिए है. इसे चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर शेयर किया गया है. बताया जा रहा है कि Redmi का ये स्मार्टफोन फ्लैगशिप लेवल का होगा और इसकी कीमत ज्यादा नहीं होगी. यानी फ्लैगशिप जितनी कीमत नहीं होगी.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











