
Ravichandran Ashwin: सुनील गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी- अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अश्विन
AajTak
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ 12 विकेट झटककर कई दिग्गजों को पछाड़ दिया, साथ ही अश्विन टेस्ट चैम्पियनशिप में 100 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 12 विकेट झटकने के साथ ही टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (442 विकेट) एक साथ 4 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ विश्व टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं. अश्विन ने रिचर्ड हैडली (431), कपिल देव (434), रंगना हेराथ (433) और डेल स्टेन (439) को पीछे छोड़ दिया. अश्विन के सामने अब अगला लक्ष्य अनिल कुंबले के 619 विकेटों की संख्या को पीछे छोड़ना होगा.
सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी रविचंद्रन अश्विन को लेकर एक भविष्यवाणी की है. 35 साल के अश्विन मौजूदा समय में बतौर भारतीय गेंदबाज टेस्ट विकटों के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. अश्विन से आगे भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले 619 विकेटों के साथ हैं. सुनील गावस्कर ने अनिल कुंबले के इस रिकॉर्ड को लेकर कहा, 'अभी काफी दूरी तय करनी है, हम आगे के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन वह ऐसा करने में सक्षम है क्योंकि वह बेहतर होते जा रहे हैं.'
पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसके साथ ही अश्विन और जसप्रीत बुमराह की तुलना भी की. सुनील गावस्कर के मुताबिक यह दोनों गेंदबाज एक ही अप्रोच के खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह, जो अश्विन के बाद टेस्ट क्रिकेट में उतरे, बिल्कुल उनकी तरह हैं. वह हमेशा अपने प्रदर्शनों की सूची में और अधिक जोड़ना चाहते हैं. अश्विन यही करते हैं... वह प्रयोग करने से नहीं डरते, वह बल्लेबाज के दिमाग में संदेह पैदा करना चाहते हैं. वह और बुमराह इस पहलू में समान हैं, आक्रामक गेंदबाज, विकेट हासिल करना चाहते हैं.'
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे. अश्विन हाल ही में टेस्ट चैम्पियनशिप में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं. अश्विन अभी अनिल कुंबले के 619 विकेटों से 177 विकेट दूर हैं. अश्विन ने 86 टेस्ट में अभी तक अपने नाम 442 विकेट कर लिए हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में 151 और टी-20 इंटरनेशनल में 61 विकेट हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







