
Ramiz Raja Statement: PCB चीफ की कुर्सी जाने के बाद रमीज राजा की बगावत! बोले- दुनिया के सामने उठाऊंगा मुद्दा
AajTak
पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने पाकिस्तान सरकार पर हमला बोला है. रमीज राजा ने कहा है कि वह पीसीबी चेयरमैन से अपनी बर्खास्तगी के मसले को दुनिया के सामने उठाएंगे. रमीज राजा को कुछ दिनों पहले ही पीसीबी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. उनकी जगह नजम सेठी नए अध्यक्ष बने हैं.
पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. रमीज राजा की जगह पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पत्रकार नजम सेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया था. अब रमीज राजा ने पीसीबी अध्यक्ष पद से हटने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. राजा ने कहा कि वह इस पूरे मसले को इंटरनेशनल फोरम पर उठाएंगे.
पूरी टीम पर प्रेशर आ गया है: रमीज
रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है कि आप नियमों का उल्लंघन करते हुए किसी को कार्यकाल खत्म होने से पहले ही हटा रहे हैं. मैं इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाऊंगा. यह पूरी तरह राजनीतिक दखल है. आप किसी को कार्यकाल के बीच में ही साइड होने को कहते हैं. इस तरह पिछले दरवाजे से लोग आ जाएंगे तो क्या होगा. इससे बाबर आजम और पूरी टीम पर प्रेशर आ गया है क्योंकि उन्हें नए लोगों के साथ काम करना होगा.'
क्लिक करें- चीफ सेलेक्टर बनते ही एक्शन में आफरीदी, पाकिस्तानी टीम में किए बड़े बदलाव
रमीज कहते हैं, 'आप इंग्लैंड से सीरीज हारे हैं. मिड सीजन आप प्रबंधन को बदल रहे हैं. ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है कि किसी को एडजस्ट करने के लिए आप संविधान को बदल दे. मैंने दुनिया में ऐसा कहीं होते हुए नहीं देखा है. मैंने काफी कमेंट्री की है, मैं एमसीसी का मेंबर हूं. अब मैं ऑक्सफोर्ड में भी लेक्चर देने जा रहा हूं जहां मैं यह मुद्दा जरूर उठाऊंगा.'
राजा ने बीसीसीआई को लेकर दिया ये बयान

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












