
Ramiz Raja: भारत के खिलाफ बयान या कुछ और? क्यों हुई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से रमीज राजा का छुट्टी
AajTak
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा को अपने ही बयानों के कारण बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद से उनकी छुट्टी हो गई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ही रमीज की जगह नजम सेठी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की पुष्टि की है...
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है. अब रमीज की जगह नजम सेठी ने अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाल लिया है. नजम सेठी पहले भी पीसीबी अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं. अब दोबारा उन्हें मौका मिला है. मगर यहां देखने वाली बात है कि रमीज को अध्यक्ष पद से हटाया क्यों गया है?
बता दें कि रमीज लगातार अपने विवादास्पद बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए थे. उन्होंने लगातार भारत के खिलाफ भी बयान दिया है. वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी भी दे चुके थे. मगर क्या एक यही कारण है उन्हें पद से हटाने का? बता दें कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में होना है.
'एशिया कप को शिफ्ट किया, तो...', पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी
कई बयान और खराब प्रदर्शन है बड़ा कारण
ऐसा नहीं है कि भारत के खिलाफ ही बयान देने के कारण रमीज को हटाया गया है. मगर यह चर्चा जरूर रही है कि भारत विरोधी बयान देने से पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान झेलना पड़ सकता है. मगर इसके अलावा भी रमीज ने कई विवादास्पद बयान दिए हैं. साथ ही पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है. हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन की जमकर आलोचना हुई थी.
हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान टीम को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. ऐसे में कई सारी वजह हैं, जिनके कारण रमीज राजा के खिलाफ ये कड़ा एक्शन लिया गया है. खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नजम सेठी के पीसीबी अध्यक्ष बनने की खबर पर मुहर लगाई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







