)
Ram Rahim: ये कैसी सजा! चार साल में 182 दिन जेल से बाहर रहा राम रहीम, फिर मिली पैरोल
Zee News
Ram Rahim Parole: राम रहीम चार साल में नौंवी बार पैरोल पर बाहर आ रहा है. रेप के दोषी राम रहीम को इस बार 50 दिन की पैरोल मिली है.
नई दिल्ली: Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई है. चार साल के अंतराल में वो नौंवी बार पैरोल पर बाहर आ आ रहा है. इस बार भी राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली है. उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से पैरोल मिली है. राम रहीम इस बार की पैरोल उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में काट सकता है. राम रहीम कोई मिली पैरोल को इसी साल होने वाले लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के चुनाव से जोड़ा जा रहा है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










