)
तेल सप्लाई पर ईरान का पहरा! होर्मुज में फतेह और गदीर पनडुब्बियों की तैनाती, अमेरिका को घेरने की बड़ी तैयारी
Zee News
Fateh Ghadir Class Submarines: ईरान लंबे समय से अमेरिका की नौसैनिक ताकत का मुकाबला असममित रणनीति के जरिए करता रहा है. पनडुब्बियों की तैनाती इसी रणनीति का हिस्सा है. जिसके तहत ईरान सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े नौसैनिक बलों पर दबाव बना सकता है. ईरानी नौसेना के मुताबिक उनकी पनडुब्बियां अमेरिकी नौसैनिक गतिविधियों पर चेतावनी देने में सक्षम हैं.
Fateh Ghadir Class Submarines: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में Fateh क्लास की एक सेमी-हेवी अटैक पनडुब्बी और Ghadir क्लास की मिजेट पनडुब्बी तैनात की है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है. अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में अपने युद्धपोतों, एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर की संख्या बढ़ा रहा है. होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे अहम समुद्री चोक-पॉइंट माना जाता है. इसी रास्ते से वैश्विक समुद्री तेल आपूर्ति का करीब 20 से 21 प्रतिशत गुजरता है. ऐसे में ईरान की तैनाती सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
