)
लॉकहीड मार्टिन का बड़ा गेम! भारत के लिए C-130J की रेंज बढ़ाई, अब रडार की पकड़ में आना मुश्किल
Zee News
C-130J Super Hercules: भारत सरकार जल्द ही MTA प्रोग्राम के लिए Request for Proposal (RFP) जारी करने की तैयारी में है. बढ़ी हुई रेंज वाला C-130J भारत की अलग-अलग जरूरतों के लिए अधिक उपयोगी माना जा रहा है. इसमें लंबी दूरी की लॉजिस्टिक्स सपोर्ट, स्पेशल फोर्स ऑपरेशन, आपदा राहत मिशन और छोटे रनवे से ऑपरेशन शामिल हैं. अधिक रेंज होने से विमान बिना बार-बार ईंधन भरे बड़े इलाके को कवर कर सकेगा.
C-130J Super Hercules: भारतीय वायुसेना (IAF) के मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) टेंडर को लेकर लॉकहीड मार्टिन ने बड़ा संकेत दिया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि C-130J सुपर हरक्यूलिस अब पहले से अधिक ऑपरेशनल रेंज के साथ आएगा. लॉकहीड मार्टिन एयरोनॉटिक्स में वाइस प्रेसिडेंट रॉब टॉथ ने CNBC-TV18 से बातचीत की है. उन्होंने बताया कि इसके लिए एक खास रेंज-एक्सटेंशन किट विकसित की जा चुकी है. वह इस समय सर्टिफिकेशन के दौर से गुजर रही है.
