
Railway Stocks फिर पटरी पर... शेयर बाजार ने रचा इतिहास, जानें किन शेयरों ने कराई खूब कमाई
AajTak
Best Stock Today: रेलवे शेयरों में एक बार फिर तूफानी तेजी देखी जा रही है, सोमवार को IRFC, RVNL और IRCTC के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा चुनिंदा सरकारी कंपनियों में भी तेजी का माहौल है.
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का सिलसिला कायम है. जोरदार खरीदारी के बल पर सोमवार को शेयर बाजार ने नया इतिहास रच दिया है. प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) ने कारोबार के दौरान नया हाई लगा दिया है. सोमवार को निफ्टी 22,103.45 अंक पर खुला औैर कारोबार के दौरान 22,157.90 अंक के स्तर तक पहुंचा. जो कि निफ्टी का ऑल टाइम हाई है.
निफ्टी ने बनाया नया हाई
इससे पहले 16 जनवरी को निफ्टी ने 22,124 अंक का नया हाई बनाया था, जो आज ब्रेक हो गया. पिछले एक साल में निफ्टी में करीब 24 फीसदी की तेजी आई है. वहीं सेंसेक्स (Sensex) आज 72,627.60 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 72,773.56 अंक तक गया. फिलहाल दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 304 अंकों की उछाल के साथ 72,730.68 पर कारोबार कर रहा था.
यह भी पढ़ें: Income Tax Saving Rule: सैलरी 10 लाख से अधिक, फिर भी एक रुपया भी नहीं लगेगा इनकम टैक्स, ये है फंडा
आज की इस तेजी में बाजार को फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर साथ मिल रहा है, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस दोनों में करीब 2 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इससे अलावा ICICI बैंक में भी करीब 1.68 फीसदी की तेजी है. मारुति और आईटीएस के शेयर ने भी बाजार को सपोर्ट किया है.
रेलवे स्टॉक्स एक बार फिर तेजी में

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











